अयोध्या चोरी प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई पर सस्पेंस: मुख्य आरोपियों की रिमांड न लेने पर सोशल मीडिया पर उठी चर्चा

  • Share on :

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच आगे बढ़ने के साथ ही अब एक नया सवाल चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस अब तक गिरफ्तार आठ में से 6 आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। लेकिन मामले के सबसे चर्चित आरोपियों में शामिल रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और उसके रिश्तेदार मनीष यादव की पुलिस कस्टडी रिमांड नहीं लेने को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
अब तक की कार्रवाई में 26 जून को पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को भी अलग-अलग चरणों में पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। मंगलवार, 14 जुलाई को अदालत ने राम मंदिर में गणना प्रभारी रहे सिंडिकेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मी सुभाष श्रीवास्तव और एक अन्य आरोपी रमाशंकर मिश्र की 14 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की। इसके बाद बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे पुलिस दोनों को जेल से कस्टडी में लेकर पूछताछ के लिए रवाना हुई।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper