प्रयागराज स्टेशन पर संदिग्ध हरकत, वीडियो बनाते युवक को पकड़ा

  • Share on :

मोबाइल से कई ग्रुप में भेजे वीडियो, पुलिस जांच में जुटी
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक को संदिग्ध तरीके से वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि एक चर्चित नेता के ट्रेन से रवाना होने के दौरान युवक लगातार उनकी गतिविधियों को रिकॉर्ड कर रहा था।
मौके पर मौजूद लोगों को युवक की हरकत पर शक हुआ, जिसके बाद उसे तुरंत पकड़ लिया गया। गुस्साए लोगों ने उससे पूछताछ की और फिर उसे रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया।
जांच के दौरान युवक के मोबाइल में कई ग्रुप्स में वीडियो भेजे जाने के सबूत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, उसके फोन में अलग-अलग भाषाओं के ग्रुप मौजूद हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध माना जा रहा है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक का मकसद क्या था और वह किसी के इशारे पर काम कर रहा था या नहीं। फिलहाल उससे गहन पूछताछ जारी है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper