टिहरी बस हादसा: गहरी खाई में गिरी जोशीमठ जा रही बस, 8 की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
ऋषिकेश: उत्तराखंड के टिहरी जिले में बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से चमोली जिले के जोशीमठ जा रही बस टिहरी जिले के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में गूलर के पास गहरी खाई में गिर गई है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अनुसार बस में 30 लोग सवार थे, 17 घायलों को बस से बाहर निकाला गया है। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि लगभग 30 सवारियों को हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस संख्या UK09 PA 9779 थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के गूलर के पास गहरी खाई में गिर गई है। बताया गया कि बस चमोली जिले जा रही थी। हादसे में 8 लोगों की मौत और 25 घायल हो गए।
सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती, चौकी गूलर, चौकी शिवपुरी, चौकी ब्यासी और अन्य चौकियों का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। SDRF, फायर सर्विस और एंबुलेंस को भी सूचित कर मौके पर बुलाया गया। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें रेस्क्यू कार्य में जुट गई। वहीं इसी बीच पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर और थाना प्रभारी मुनि की रेती और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 6 शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 17 घायलों को सड़क तक पहुंचाने के बाद एम्स रेफर किया गया है।
साभार नवभारत टाइम्स

