मंदिर की 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि अतिक्रमण मुक्त, 700 मीटर मार्ग भी कराया गया बहाल

  • Share on :

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
इन्दौर।     कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिले में शासकीय एवं सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में आज खुड़ैल तहसील के ग्राम गारीपिपलिया में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए देव धर्मराज मंदिर की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

     एसडीएम श्रीमती प्रियंका चौरसिया ने बताया कि ग्राम गारीपिपलिया स्थित देव धर्मराज मंदिर की भूमि सर्वे नंबर 271, रकबा 0.295 हेक्टेयर, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है, पर इस्माइल पिता भैया निवासी गारीपिपलिया द्वारा अतिक्रमण किया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाकर मंदिर की भूमि को मुक्त कराया।

   कार्रवाई के दौरान तहसीलदार , राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी सहित राजस्व अमला उपस्थित रहा। प्रशासन ने मंदिर तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए शासकीय भूमि सर्वे नंबर 273 से लगभग 700 मीटर लंबा मार्ग भी खुलवाया, जिससे श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। शासकीय एवं सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper