पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, पांच IED हुए बरामद

  • Share on :

जम्मू। जम्मू-कश्मीर  के पुंछ जिले के सुरनकोट सेक्टर के हरि मारोटे गांव में एक ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें पांच IED बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी पुंछ पुलिस ने दी है। 
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद बीती रात पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सेना से मिली जानकारी के अनुसार 04-05 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper