थाना थांदला पुलिस ने ढाई वर्षीय गुम बालिका को 3 घंटे में किया दस्तयाब,परिजनों को सौंपा

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ। थाना थांदला क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 07. जनवरी को कस्बा थांदला की रितुराज कॉलोनी से एक ढाई वर्षीय बालिका के गुम हो जाने की सूचना प्राप्त हुई। परिजनों द्वारा आसपास काफी तलाश किए जाने के बाद भी बालिका का कोई पता नहीं चल सका। तत्पश्चात परिजनों ने शाम लगभग 7 बजे थाना थांदला में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। जिस पर पर थाना थांदला पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना थांदला पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने सघन तलाश अभियान चलाते हुए मात्र 03 घंटे के भीतर अपहृत बालिका को भीमकुंड क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर लिया।
दस्तयाबी के पश्चात बालिका को विधिवत रूप से उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। बालिका के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने थाना थांदला पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper