11 दिवसीय श्री हरि दर्शन पदयात्रा महोत्सव सवारिया मित्र मंडल पदयात्रा संघ ने पकड़ी रफ्तार
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। श्री सांवरिया मित्र मंडल पदयात्री संघ, इंदौर द्वारा आगामी 11 दिवसीय श्री हरि दर्शन पदयात्रा महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को राजश्री होटल, एमओजी लाइन, पावर हाउस के पास, गंगवाल बस स्टैंड पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभात फेरी को भव्य, अनुशासित एवं धर्ममय स्वरूप देने सहित पदयात्रा महोत्सव की विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रभात फेरी के सफल आयोजन के लिए अपने सुझाव एवं विचार रखे। सभी ने एकजुट होकर इस वर्ष की प्रभात फेरी एवं पदयात्रा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति ने कहा कि प्रभात फेरी केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में भक्ति, संस्कार, अनुशासन और एकता का संदेश देने का माध्यम है।
बैठक में प्रभात फेरी के मार्ग, स्वागत व्यवस्था, अनुशासन, प्रचार-प्रसार, सेवा कार्य, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर जिम्मेदारियां भी तय की गईं। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से कमलेश जी शर्मा (लालू भैय्या), धनराज कुमावत, मोहित गुप्ता, राधेश्याम जी मंडोवरा, बालू जी टाक, हरिसिंह ठाकुर, नरेश जी खुखवाल एवं ओंकार जी लोयसा सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी, सदस्य एवं प्रभात फेरी कर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने श्रद्धा और उत्साह के साथ आगामी आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को प्रभात फेरी एवं पदयात्रा महोत्सव से जोड़ने का आह्वान किया।

