यूपी की 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

  • Share on :

पटना। गोपालगंज में उत्तर प्रदेश की 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों और बिहार पुलिस की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। सोमवार मध्य रात्रि को कुचायकोट थाना क्षेत्र के पेटभरिया चवर के समीप पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने गई थी। लेकिन, तीनों ने पुलिस को देखते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी गोलीबारी की। इसमें तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। तीनों का इलाज चल रहा है। 
इधर, मुठभेड़ की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अस्पताल के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने कहा कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पेटभरिया चंवर के पास छिपे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस तीनों को पकड़ने पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोलीबारी की। इस दौरान तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के पास से देसी कट्टा, रिवॉलवर और कारतूस बरामद किया है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper