मेन रोड़ पर लगने वाले हाट बाजारों में ट्रैफिक जाम को लेकर प्रशासन सख्त

  • Share on :

नायब तहसीलदार रविन्द्र मंडलोई ने अपने सख्त लहजे में दुकान ना लगाने की दी समझाइश
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर ब्यूरो - जिले की खकनार तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतें जहां पर मेन रोड़ पर लगने वाले हाट बाजारो के कारण ट्रैफिक जाम को लेकर प्रशासन जागा, आपको बता दे कि ग्राम पंचायत तुकईथड़ जो कि बुरहानपुर -अमरावती मेन रोड़ किनारे होने से गुरुवार हाट बाजार के कारण ट्रैफिक जाम हो जाता है जिसको लेकर नायब तहसीलदार रविन्द्र मंडलोई ने ग्राम पंचायत सचिव दीपक अंबिकर, मोहित यादव सहित सहयोगियों को साथ रख कर सख्त लहजे में रेल्वे ब्रिज के नीचे लगने वाली दुकानों को हाट बाजार में ही आगे की ओर नई जगह पर दुकान लगवाई ओर रोड़ किनारे बैठने वाले दुकानदारों को रोड़ छोड़कर बैठने की समझाइश दी जिसमें ग्राम पंचायत तुकईथड़ उपसरपंच राहुल दीक्षित, मोहित यादव  ने दुकानदारों पर शाम तक नज़र रखी ताकि कोई ओर वहां दुकान ना लगा पाए जिससे गुरुवार हाट बाजार में किसी प्रकार की ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति नहीं बनी  साथ ही अगले सप्ताह में दुकान लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper