गैस एजेन्सी संचालकों की बैठक में कलेक्टर द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की हुई समीक्षा

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह ने जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गैस एजेन्सी संचालकों की बैठक लेकर गैस वितरण, गैस सिलेण्डरों की उपलब्धता तथा गैस एजेन्सियों में होने वाली भीड़ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को आॅनलाईन डिमांड करने पर ही गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराए जाएं। गैस सिलेण्डरों की होम डिलेव्हरी की जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर गैस सिलेण्डर विक्रय करने या होम डिलेव्हरी में उपभोक्ताओं से अधिक पैसा लेने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
पल्लवी इंडेन गैस एजेन्सी संचालक ने बताया कि वर्तमान में पहले से अधिक गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पूर्व में दैनिक गैस डिलेव्हरी 250 थी जो बढ़कर 300 हो गई है। इसी तरह भारत गैस आद्या गैस एजेन्सी संचालक ने बताया कि उनके एजेन्सी द्वारा 300 गैस सिलेण्डरों का दैनिक वितरण किया जा रहा है। गैस एजेन्सियों में ऐसे उपभोक्ता जो पहले गैस सिलेण्डर लेने नहीं आते थे वे उपभोक्ता तथा ई-केवायसी कराने वाले उपभोक्ताओं के कारण भीड़ लग जाती है।  शासन द्वारा गैस सिलेण्डर प्राप्त करने के लिए ई-केवायसी अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की क्राईसेस नहीं है। पूर्व की भांति ही गैस डिलेव्हरी का कार्य संपादित किया जा रहा है। लोगों से अपेक्षा की गई है कि अनावश्यक रूप से गैस सिलेण्डरों का भण्डारण नहीं करें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper