मुक्ति धाम की भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त सरपंच, उपसरपंच की पहल से ग्राम वासियों मे खुशी

  • Share on :

संवाददाता दिलीप पाटीदार 
बड़ोदिया ( सरदारपुर )। बड़ोदिया और बिछीया पर किए अतिक्रमण को हटाने के लिए बड़ोदिया की समस्त जनता और बिछिया गाँव से पाटीदार समाज एंव पटियाला समाज के लोगों द्वारा गई बार बार प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कोशिश की गई थी पूर्व में प्रशासन द्वारा सीमांकन कर कब्जा भी दिलाया गया था जिस पर क़ब्ज़ा धारी द्वारा वापस क़ब्ज़ा कर लिया गया था, उप सरपंच जीवन पाटीदार ने जानकारी दी की मुक्ति धाम की भूमि पर काफी लंबे समय अतिक्रमण होने के कारण बारिश के दिनों में अंतिम संस्कार करने मे ग्रामीणों को परेशानीयों का करना पड़ रहा था इस समस्या को गंभीरता से लेते ग्राम पंचायत मामले को प्राथमिकता दी और संबधित अधिकारीयों से लगातार संपर्क बनाए रखा कुछ समय पहले निकली मध्यप्रदेश शासन की गाइडलाइन के अनुसार ग्राम पंचायत बड़ोदिया द्वारा तहसीलदार महोदय को अतिक्रमण हटाने के लिए आवदेन दिया गया था पंचायत के प्रयास के बाद कल दिनांक 27/5 /2026 प्रशासनिक टीम की मौजदूगी मे अतिक्रमण हटाने की कारवाई की गई कार्रवाई के दोरान पंचायत के उप सरपंच जीवन पाटीदार, बड़ी संख्या में गाँव की समस्त जनता और बिछिया के पाटीदार एंव पटियाला समाज के लोग उपस्थिति रहे हैं अतिक्रमण हटने के बाद मुक्ति धाम परिसर को व्यवस्थित करने एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में पंचायत और ग्रामिण जनता के जन सहयोग आगे की योजना तैयार की जा रही है जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा ग्रामीणों का कहना है कि मुक्ति धाम जेसी सार्वजानिक को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है उप सरपंच जीवन पाटीदार ने कहा की ग्राम विकास एंव जनहित से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता के साथ मे पूरा किया जाएगा
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी ग्राम पंचायत बड़ोदिया उपसरपंच जीवन पाटीदार तथा ग्रामीणजन‌ उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper