जिला खनिज के न्यास मण्डल एवं कार्यपालक समिति की बैठक हुई सम्पन्न

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। जिला खनिज प्रतिष्ठान के न्यास मण्डल एवं कार्यपालक समिति की बैठक विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा एवं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में सम्पन्न हुई। जिला खनिज प्रतिष्ठान अंतर्गत वर्ष 2025-26 की कार्य योजना पर चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा एवं अनुमोदन किया गया। पूर्व वर्षोंं के अनुमोदित कार्यों के संसोधन पर चर्चा तथा अनुमोदन की प्रत्याशा में किए गए कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शहडोल जिले के जीर्ण शीर्ण विद्यालयो को चिन्हित कर मरम्मत के कार्य किये जाए जिससे बरसात के मौसम में विद्यालयो में अध्यनरत विद्यार्थियो को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग एवं अतिक्रमण होने वाले विद्यालयो को प्राथमिकता के साथ बाउण्ड्रीबाल का निर्माण उन्हें सुरक्षित किया जाए।  ग्रामीण क्षेत्रों मे ग्रीष्म काल में पेयजल समस्या वाले ग्रामों मे जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नलकूपों का खनन करने तथा स्वास्थ्य विभाग में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने हेतु संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए नए डिलेव्हरी प्वाइंट चिन्हित कर वहां आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही जिला चिकित्सालय के लिए आवश्यक स्वास्थ्य उपकरणों की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। जिला चिकित्सालय में ओपीडी की नई व्यवस्था हेतु जिला खनिज मद एवं रोगी कल्याण समिति के माध्यम से ओपीडी निमार्ण का भी निर्णय लिया गया। ग्रीष्म कालीन पेयजल व्यवस्था हेतु नगर पंचायत बुढ़ार एवं जयसिंहनगर तथा नगरपालिका शहडोल को 2-2 पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के साथ ही गोहपारू थाना एवं तहसील भवन में बाउंड्रीबाल निर्माण का अनुमोदन किया गया। 
      बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने गीता भवन, सड़क निर्माण, छात्रावास निर्माण, शव वाहन जैसे अन्यविकास कार्यों के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए एवं आवश्यक निर्णय लिए गए। 
  बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति द्वारा जिला खनिज मद से स्वीकृत कार्यों, उनकी पूर्णता तथा वर्तमान में उपलब्ध बजट की जानकारी दी गई। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष शहडोल श्री धनश्याम जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष बुढ़ार श्रीमती शालिनी सरावगी, नगर पंचायत अध्यक्ष ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper