शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर नगर निगम के प्रयास अनवरत जारी

  • Share on :

32 जल स्रोतों की सफाई के साथ ही 173 ट्यूबवेल का किया गया जा चुका सुधार कार्य
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा 
कटनी।  नगर निगम कटनी द्वारा शहरवासियों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रोजाना किए जाने वाले प्रयासों में गति लाकर प्राथमिकता के साथ शिकायतों का निराकरण करने के प्रयास अनवरत जारी है।
जल प्रदाय शाखा के उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव ने बताया कि इसी कड़ी में सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता जांचने हेतु परीक्षण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में रविवार को नगर के विभिन्न स्थलों विवेकानंद वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, विश्राम बाबा वार्ड,बाबू जगजीवन राम वार्ड, संत कंवरराम वार्ड सहित नगर के अन्य वार्डों में सिटी सप्लाई के दौरान निरीक्षण किया जाकर पेयजल के सैंपल एकत्रित करने की कार्यवाही कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।
निगम प्रशासन का कहना है कि नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पानी की नियमित जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल सुधार किया जा सके।
लगभग 32 जल स्रोतों की सफाई
निगम प्रशासन द्वारा अभियान प्रारंभ होने से लेकर आज तक लगभग 32 जल स्रोतों की सफाई के साथ ही 173 ट्यूबवेल का किया गया जा चुका सुधार कार्य किया जा चुका है। वही 1156 से अधिक पाइपलाइन लीकेज की समस्या का निराकरण सुधार कराकर किया गया है।
निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं दूषित जल की समस्या हो तो तत्काल निगम कार्यालय अथवा हेल्पलाइन नंबर 9351136230 में सूचना दें, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper