आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाश राहुल उर्फ झटका (पिता काशीराम मराठा, उम्र 32 वर्ष, निवासी पंचमूर्ति नगर) के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे जिलाबदर कर दिया है।

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त शातिर बदमाश राहुल उर्फ झटका पिता काशीराम मराठा उम्र 32 वर्ष निवासी 42/4 पंचमूर्ति नगर इंदौर  के विरुद्ध पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत 06 माह की अवधि के लिए जिला इंदौर (नगरीय एवं देहात) एवं उससे लगे सीमावर्ती जिलो इंदौर, देवास, धार, खरगोन, उज्जैन की सीमाओं के लिये प्रतिबंधित करने हेतु जिलाबदर आदेश जारी किया गया है।
    उक्त आदेश को पुलिस थाना चंदन नगर इंदौर द्वारा क्षेत्र में लाउड स्पीकर के माध्यम से सुनाकर, आरोपी राहुल उर्फ झटका उसके परिजनों तथा आस पास के आमजनों को आदेश के संबध में अवगत कराया गया तथा उक्त जिलों में बदमाश कही दिखता है तो तुरंत पुलिस को चंदन नगर पुलिस को अवगत कराने हेतु समझाइश दी गई है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper