रिंगनोद गौमुख धाम मंदिर उंडेड की लुट की घटना का किया खुलासा। लुटी हुई बाइक जब्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार
रिंगनोद । श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मंयक अवस्थी* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार पारुल बेलापुरकार एवं एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्व दीप सिंह परिहार के नेत्रत्व में थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव व चौकी प्रभारी रिंगनोद गुलाबसिंह भयड़िया की टीम के द्वारा दिनांक 31.03.26 को गौमुख धाम उंडेड मे अज्ञात बदमासो के द्वारा फरियादी एवं अन्य दो साथियों के साथ मारपीट कर दो मोटर साइकिल लूट कर घटना की थी फरियादी की रिपोर्ट पर से धारा 309(6) bns के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में दिया गया था
पुलिस ने तत्तपरता व तरवित कार्यवाही करते हुये मुखबिर तंत्र को मजबूत कर मुखबिर की सुचना पर से बीती रात्रि को एक आरोपी राजेंद्र पिता भंवरसिंह भील उम्र 23 साल नि काकड़वा को गिरफ्तार कर लूटी हुई मोटरसाइकिल को जप्त किया गया, पुलिस अन्य फरार आरोपियों की भी तत्परता से तलाश कर रही है शेष आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार का आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी!
सराहनिय कार्य - उक्त बदमाशों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अनिल जाधव, चौकी प्रभारी रिंगनोद गुलाबसिंह भयड़िया,सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र नरवरिया, प्रधान आरक्षक मेहर सिंह, आर शिवजी, अनिल, दिनेश, राहुल,मुनसिंह की सराहनीय भुमिका रही है ।

