लेबनान में फिर गहराया जंग का साया: हिजबुल्लाह का इनकार, इजरायल भी पीछे हटने को तैयार नहीं

  • Share on :

नई दिल्ली. पश्चिम एशिया में शांति की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है. ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने लेबनान में प्रस्तावित नए युद्धविराम समझौते को मानने से इनकार कर दिया है. इसके साथ ही इजरायल ने भी साफ कर दिया है कि उसकी सेना दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी. दोनों घटनाओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस कोशिश को मुश्किल में डाल दिया है, जिसके तहत वह लेबनान और ईरान मोर्चे पर तनाव कम कराना चाहते हैं.
अमेरिका की मध्यस्थता में हाल ही में इजरायल और लेबनान सरकार के बीच एक समझौता तैयार किया गया था. इसके तहत दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह की गतिविधियों पर रोक लगाने और इलाके का नियंत्रण पूरी तरह लेबनानी सेना को सौंपने की योजना बनाई गई थी. लेकिन हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया.
हिजबुल्लाह का कहना है कि वह इस बातचीत का हिस्सा ही नहीं था, इसलिए उसके बारे में लिया गया कोई भी फैसला स्वीकार्य नहीं है. संगठन ने संकेत दिया है कि वह अपनी सैन्य मौजूदगी और गतिविधियां जारी रखेगा. उधर इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने भी सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान से नहीं हटेगी और वहां चल रहे सैन्य अभियान भी जारी रहेंगे. गौरतलब है कि इजरायल ने मार्च में ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के समानांतर लेबनान में भी सैन्य कार्रवाई शुरू की थी.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper