राज्य शासन ने जिले के चार मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को उपायुक्त (विकास) के पद पर किया पदोन्नत

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जनपद कटनी, रीठी, बड़वारा और ढीमरखेड़ा के सीईओ को दी बधाई और शुभकामनाएं

कटनी । गत दिवस राज्य शासन ने कटनी जिले और जिला पंचायत कटनी में पदस्थ चार मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को उपायुक्त (विकास) पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सर्व श्री जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप सिंह, रीठी के राजेश नरेंद्र सिंह, ढीमरखेड़ा के यजुवेंद्र कोरी और बड़वारा की सुश्री प्रभा तेकाम को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थापन्न रूप से उपायुक्त (विकास) के पद पर पदोन्नति दी गई है।

सुश्री कौर ने दी बधाई

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने चारों पदोन्नत अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सुनहरे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि समस्त सीईओ अपने कार्य क्षेत्र में निष्ठा एवं परिश्रम के साथ जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर जन हितैषी योजनाओं का प्रभावी और परिणाम मूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित करते रहें ताकि अंतिम छोर पर बैठे हुए पात्र व्यक्ति को पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ मिल सके। हम सब का यह संयुक्त प्रयास रहे कि राज्य शासन और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन बखूबी नियत समय में होता रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper