अगनबाड़ी में चोरी का पर्दाफाश, समान सहित मुल्जिम गिरफ्तार

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। शहडोल जिले की गोहपारू पुलिस ने शासकीय आंगनबाड़ी केंद्र में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम चोरमरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बीती 30 मार्च 2026 की रात चोरी की वारदात हुई थी। अज्ञात चोर ने खिड़की की रॉड तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से सैमसंग कंपनी की एक एलईडी टीवी और खाना बनाने के बर्तन चोरी कर लिए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 25,400 रुपये आंकी गई थी। इस संबंध में फरियादिया की शिकायत पर गोहपारू थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मुल्जिम ने कबूला जुर्म 
विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र और साक्ष्यों के आधार पर 19 वर्षीय संदेही राजकुमार चौधरी (पिता राकेश चौधरी) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी वर्तमान में ग्राम चोरमरा में ही अपने ननिहाल में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई एलईडी टीवी और बर्तन बरामद कर लिए हैं।
​पुलिस की भूमिका
आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस पूरी कार्रवाई में गोहपारू थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर सिंह, कोमल सिंह, आरक्षक अजीत यादव, मोनू शर्मा और गुरुदयाल उइके की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है l

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper