जनजातीय बाहुल्य झाबुआ में विज्ञान एवं गणित विषय में प्रोत्साहन हेतु IIT INDORE की टीम द्वारा बुनियादी झाबुआ पर सेमिनार का आयोजन

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग जिला झाबुआ सुप्रिया बिसेन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झाबुआ जिले के जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान विषय में बड़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 11.07.2026 को IIT INDORE की टीम प्रोफेसर किरण बाला के नेतृत्व में PhD Scholars  की टीम  ने विनीत तिवारी प्राचार्य बुनियादी शा कन्या हाईस्कूल झाबुआ के साथ टाई अप कर  School of STEM  कार्यक्रम अंतर्गत Pathways to Water Security,  Science & Innovation  विषय पर सेमिनार का आयोजन बुनियादी शा कन्या हाई स्कूल झाबुआ पर किया किया गया । IIT Indore  के समकक्ष उच्च/तकनिकि शैक्षणिक संस्था द्वारा इस प्रकार का प्रथम आयोजन जिले के किसी विद्यालय में किया गया हैं । यह आयोजन संस्था प्राचार्य विनीत तिवारी के प्रयास से संभव हो पाया । सहायक आयुक्त सुप्रिया बिसेन एवं प्रोफेसर किरण बाला के मध्य गहन विचार विमर्श के पश्चात निर्णय हुआ की भविष्य में भी ऐसे ही आयोजन जिले के अन्य विद्यालय में होंगे एवं विज्ञान तथा गणित विषय को बड़ावा देने के लिए अन्य आयोजन भी किये जावे, IIT INDORE की टीम से जिवंत संपर्क बनाए रखते हुए इस हेतु जिस हेतु विनीत तिवारी को रूपरेखा बनाने हेतु भी कहा गया । सेमिनार में बालिकाओं को पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा विभीन्न शासकीय स्कॉलशिप योजनाओं के बारे में समझाते हुए केरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया । सेमिनार में विद्यार्थियों के लिए गणित एवं विज्ञान विषय में रूचि जागृत करने के लिए प्रश्न मंच का आयोजन भी किया गया तथा विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्राइज वितरण भी किया गया । सहायक आयुक्त  बिसेन एवं IIT INDORE से पधारे किरणबाला ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया । साथ ही अतिथियों ने आदिवाणी एप हेतु हिन्दी वाक्यों के भीली भाषा में हो रहे अनुवाद का भी निरीक्षण किया एवं इस कार्य हेतु नियुक्त जिला समन्वयक  बजरंग सिंह नलवाया से इस कार्य की प्रगति और एप के विषय में जानकारी लेते हुए कार्यविधि समझी ।  इस कार्यक्रम में डॉ रिमझीम संगतानी एवं PhD Scholars  कोनीका कटारे, रियांशी वर्मा, रूद्रजीत मंडल, स्वाती शर्मा एवं यशस्वी व्यास को पूर्ण सहयोग मिला । कार्यक्रम के सफल संचालन में बुनियादी प्राचार्य एवं स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही एवं IIT से पधारे अतिथियों द्वारा विद्यालय के इस प्रयास की सराहन करी ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper