फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट: अस्थियां विसर्जित करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी के उड़े परखच्चे, 8 की मौत

  • Share on :

चंडीगढ़। पंजाब के फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई है। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।यह दुर्घटना फिरोजपुर-फाजिल्का सड़क पर जंगावाला मोड़ के पास हुई। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में करीब 25 लोग सवार थे और वे जलालाबाद से अमृतसर के ब्यास जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसा जंगा वाले मोड़ के पास हुआ। यहां एक पिकअप गाड़ी और घोड़ा ट्राला गुजर रहे थे। दोनों वाहन आमने-सामने आकर सीधे टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में सवार लोगों के परिवार में बीते दिनों एक मौत हुई थी। ये लोग उसी मृतक की अस्थियां विसर्जित करने के लिए जा रहे थे। पिकअप जंगा वाले मोड़ के पास पहुंचा था, तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने पिकअप पर जोरदार टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए।
साभार नवभारत टाइम्स 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper