मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्यारसपुर की 25 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को लगेंगे शिविर

  • Share on :

धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। नौलास और गूलरखेड़ी क्लस्टर की ग्राम पंचायतों में होगी जनसमस्याओं की सुनवाई विदिशा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले की ग्यारसपुर जनपद पंचायत के नौलास और गूलरखेड़ी क्लस्टर की 25 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार 23 अक्टूबर को शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी। सभी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। नौलास क्लस्टर की 12 ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले शिविरों में ग्राम पंचायत बंडवा, खेजड़ापड़रयात, बोरीरामपुर, घटेरा, झिरनिया, बरखेड़ा गंभीर, लखूली, नौलास, पूरागोसाई, सीहोद, सियासी और कंजेला शामिल हैं। इसी प्रकार गूलरखेड़ी क्लस्टर की जिन 13 ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा उनमें ग्राम पंचायत बर्रीघाट, गूलरखेड़ी, ऐरन, चक्क रघुनाथपुर,  धतुरिया, अंडिया कला, गुलाबगंज, इकोडिया, मढ़ी चौबीसा, पिपरिया, संतापुर, मुंगवारा और गुनुआ शामिल हैं।
  अभियान के 20 विषयों पर होगा विशेष फोकस -
      सीएम हेल्पलाईन एवं जनसुनवाई में प्राप्त भ्रमण क्षेत्र की लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज भ्रमण क्षेत्र के लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण। अविवादित नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा के लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण। न्यायालयीन आदेश होने के उपरांत भी राजस्व अभिलेखों में अमल नहीं होने संबंधी लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण। सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी का निर्माण सुनिश्चित करना। सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड का निर्माण सुनिश्चित करना। समग्र आईडी की ई केवायसी तथा आधार कार्ड निर्माण अपडेशन के प्रकरणों का निराकरण। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को आवास उपलब्धता की समीक्षा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल की उपलब्धता तथा टंकी निर्माण की स्थिति की समीक्षा। आंगनवाड़ी का निरीक्षण एवं कुपोषण से मुक्ति हेतु आंगनवाड़ी में बच्चों के वजन और ऊँचाई के मापन की स्थिति। स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण एवं वहाँ डॉक्टर्स, पेरामेडिकल स्टॉफ, दवाएं, उपकरण आदि की उपलब्धता एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के प्रदाय की स्थिति की जांच। स्कूल, कॉलेज का निरीक्षण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति और अध्ययन की गुणवत्ता का निरीक्षण। क्षेत्र में खाद-बीज एवं अन्य आदानों की उपलब्धता की समीक्षा। स्थानीय राशन की दुकान का निरीक्षण एवं आम जनता से फीडबैक लेना। विभिन्न शासकीय परिसंपत्तियों जैसे - सड़क, तालाब, अमृत सरोवर, बांध, जलजीवन मिशन अंतर्गत निर्मित संरचनाऐं, भवन, खेत, फसल आदि की स्थिति का निरीक्षण। शासकीय संस्थाओं जैसे - आईटीआई, मेडिकल कॉलेज, प्राथमिक सहकारी समिति, तहसील, कृषि उपज मण्डी, मदिरा दुकान, पुलिस थाना, लोक सेवा केन्द्र,शासकीय देवस्थान, औद्योगिक क्षेत्र आदि का निरीक्षण। खाद-बीज की दुकान, एजेन्सी, गैस गोदाम, पेट्रोल पम्प, विस्फोटक, पटाखा लायसेंस धारियों की दुकानें, गोदाम, अधिकृत शस्त्र विक्रेताओं की डीलरशिप, निजी विदयालय आदि का निरीक्षण। क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति एवं अपराध नियंत्रण के विषय में समीक्षा। विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को प्राप्त हो रहा है अथवा नहीं, इसकी समीक्षा एवं अन्य ऐसी स्थानीय प्रमुख बड़ी समस्यायें, शिकायतें, चुनौतियां, जिनको लेकर स्थानीय जनसमुदाय प्रशासन से शीघ्र निराकरण की अपेक्षा करता है, उनका चिन्हांकन एवं समाधान शामिल है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper