केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आज शिवपुरी दौरा, स्वास्थ्य शिविर के लिए जताएंगे आभार
शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
शिवपुरी । केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज , यानी 5 अप्रैल को शिवपुरी के अल्प प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शहर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
आभार सभा और रात्रिभोज का आयोजन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सिंधिया रविवार शाम 7 बजे स्थानीय होटल पी.एस. पहुंचेंगे। यहाँ आयोजित एक विशेष सभा में वे पिछले दिनों आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविर की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करेंगे। आभार सभा के पश्चात केंद्रीय मंत्री रात्रिभोज में सम्मिलित होंगे।
ग्वालियर के लिए होंगे रवाना
शिवपुरी के इस संक्षिप्त कार्यक्रम के समापन के बाद सिंधिया सड़क मार्ग से सीधे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

