पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि एवं मॉनिटरिंग प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने वर्चुअली ऑनलाइन प्रशिक्षण 20 से 22 जुलाई तक

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी ।पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार ओ.एस.आर. (OSR) विषय पर पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि एवं मॉनिटरिंग प्रक्रिया को  सुदृढ़ बनाने समस्त जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध ढंग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 20 से 22 जुलाई तक 3 बजे आयोजित किया गया है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक 20 जुलाई को जनपद पंचायत कटनी एवं रीठी, 21 जुलाई को बहोरीबंद एवं बड़वारा तथा 22 जुलाई को ढीमरखेड़ा एवं विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को जनपद पंचायत वार वर्चुअली ऑनलाइन प्रशिक्षित किया जाएगा। सुश्री कौर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियत समय एवं स्थान पर लैपटॉप सहित ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को उपस्थित कराने हेतु समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने ऑनलाइन प्रशिक्षण में नहीं जुड़ने वाले लोक सेवकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव जिला कार्यालय को भेजने हेतु कहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper