विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल ब्रह्मपुर द्वारा धुलकोट में पर्यावरण संरक्षण हेतु पलाश के 50 हजार बीजों का रोपण किया गया

  • Share on :

महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर :- बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल, ब्रह्मपुर के धुलकोट प्रखंड द्वारा धुलकोट–बोरी मार्ग स्थित टेकड़ी पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पलाश के बीजों का रोपण किया गया।
मुख्य अथिति,जिला डिप्टी कलेक्टर माननीय श्री राजेश पाटीदार जी ने अपने शुभ हाथों से पलाश के बीज रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस स्थल को हरित एवं संरक्षित बनाए रखने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं सभी सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जानकारी दिनेश राठौड़ जिला प्रचार प्रसार प्रमुख ने बताया कि,
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रेमजी पटेल श्री  जिला मंत्री युवराज जी पाटिल , जिला संयोजक श्री सुनील जी गांठे, सम्माननीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए संदेश दिया
"वृक्ष लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण करना भी हमारा कर्तव्य है।"

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper