“ये कैसी स्मार्ट सिटी?” भागीरथपुरा पहुंचकर राहुल गांधी का सरकार से तीखा सवाल

  • Share on :

भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद आज सियासत नहीं, सवालों की गूंज सुनाई दी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे और वहीं से सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। राहुल गांधी ने पूछा कि ये कैसी स्मार्ट सिटी है, जहां लोगों को पीने का साफ पानी तक नसीब नहीं। उन्होंने कहा कि इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल है और सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। राहुल गांधी ने साफ कहा कि वो राजनीति करने नहीं, बल्कि अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने आए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी को ये राजनीति लगे तो लगे, लेकिन लोगों को साफ पानी मिलना चाहिए। राहुल गांधी के इन सवालों ने प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सीधा हमला किया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper