सहजयोग ध्यान ‘ममकार’ से मुक्ति और आत्मज्ञान का सूक्ष्म मार्ग प्रदान करता है
“धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः।मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर...
महू,कोदरिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री एकेडमी, कोदरिया में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 300 से अधिक विद्यार्थियों व अतिथियों ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक अंकित बागड़ी की संस्था अनिवार्य से स्वाति जैन और पूजा गिरी के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में प्रेरणा यादव, लीना श्रीवास, सुनीता लाहौरे, ब्रजेश अमोनिया सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। अध्यक्षता डायरेक्टर राजेश पाटीदार ने की। आयोजन में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम व विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम का संचालन कामिनी संकत व संयोजन संदीप पाल के निर्देशन में हुआ।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई