नेशनल इंटरनेशनल फैशन वीक सीज़न 3.0 के ऑडिशन में युवाओं ने दिखाया हुनर
राजेश धाकड़
इंदौर के सेंट्रल मॉल में नेशनल इंटरनेशनल फैशन वीक सीज़न 3.0 के ऑडिशन का सफल आयोजन शुभ प्रोडक्शन द्वारा किया गया। इस ऑडिशन में लगभग 60 से 70 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
शुभ प्रोडक्शन की डायरेक्टर रिमझिम राय ने बताया कि इस फैशन वीक का उद्देश्य केवल नए मॉडल्स को मंच देना नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और भारतीय संस्कृति को भी प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि यह मंच नए टैलेंट को फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। ऑडिशन में प्रतिभागियों के रैंप वॉक, कॉन्फिडेंस, कम्युनिकेशन स्किल्स और स्टेज प्रेजेंस के आधार पर उनका चयन किया गया।
कार्यक्रम में कुणाल पंचोली, साक्षी सुंदरानी और विक्की वाधवानी ने ज्यूरी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।
शुभ प्रोडक्शन के संस्थापक शुभम पटेल ने बताया कि नेशनल इंटरनेशनल फैशन वीक सीज़न 3.0 का भव्य ग्रैंड फिनाले सितंबर माह के मध्य में आयोजित किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को ग्रूमिंग सेशंस के माध्यम से तैयार किया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। यह आयोजन फैशन, भारतीय संस्कृति और उभरती प्रतिभाओं को एक साथ जोड़ने का सफल प्रयास रहा, जिसने युवाओं को अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया।

